महोबा, अप्रैल 8 -- महोबा, संवाददाता। शराब पीने से मना करने से आग बबूला दबंगों ने ढाबा संचालक के साथ मारपीट करते हुए ढाबा में तोड़फोड़ कर उत्पात मचाया। ढाबा संचालक को पुलिस से शिकायत करने पर जानमाल की धमकी दी गई। पुलिस अधीक्षक को तहरीर देकर जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई है। कुलपहाड़ के राजावार्ड निवासी रामसिंह महोबा रोड पर ढाबा संचालित किए है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह को दिए शिकायती पत्र में बताया है कि एक अप्रैल को ढाबा में लोग खाना खा रहे थे। तभी दबंग अपने साथियों के साथ शराब पीने लगा। ढाबा में शराब पीने से मना करने पर दबंग आग बबूला हो गया और गाली गलौच करने लगा। दबंगों के द्वारा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया गया। विरोध करने पर मारपीट कर ढाबा में तोड़ फोड़ की गई। ढाबा में लगे सीसीटीवी कैमरा में मारपीट की पूरी घटना कैद हो गई। ल...