महोबा, जुलाई 26 -- पनवाड़ी, संवाददाता। शराब के लिए मना करने से आग बबूला शराबी पति ने हंसिया से हमला बोलकर गर्भवती पत्नी की हत्या कर दी। पत्नी को मौत की नींद सुलाने के बाद सिरफिरे पति ने डायल 112 को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन शुरु कर दी है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतिका के भाई रफीक मंसूरी की तहरीर पर पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करते हुए छानबीन शुरु कर दी है। थाना क्षेत्र के बिजरारी गांव निवासी हनीफ शराब का आदी था। उसकी 30 वर्षीय पत्नी मनीषा 8 माह की गर्भवती थी। शनिवार की रात्रि हनीफ शराब के नशे में घर पहुंचा तो मनीषा ने शराब का विरोध किया तो हनीफ गाली गलौच करने लगा बाद में शराबी ने घर में रखे हंसिया से पत्नी पर हमला बोल दिया और उसकी...