बदायूं, मार्च 17 -- उझानी में शराब पीने से दो की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना उझानी के बरायमैखेड़ा गांव की है। परिजनों ने बीमारी से मौत होना बताकर पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। उधर गांव में शराब में हाईड्रोजन मिलाकर पीने की चर्चा है। उझानी के बरायमैखेड़ा गांव में एक व्यक्ति के यहां जागरण था। बताया जा रहा है कि कुछ लोग वहां शराब पीने से बरामाखेड़ा और सिविल लाइन कोतवाली के अन्नी गांव के व्यक्ति की मौत हो गई। तीसरे व्यक्ति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में पुलिस का कहना है कि बीमारी से दोनों की मौत मौत हुई है। घर वालों ने किसी तरह की तहरीर नहीं दी। पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...