बागपत, मार्च 23 -- रमाला। किरठल गांव में जबरदस्ती मुंह में शराब डालने का विरोध करने पर एक युवक को चार युवकों ने हमलाकर घायल कर दिया। आरोपियों ने शराब की बोतल सिर में मारी, जिससे युवक लहूलुहान हो गया। पीड़ित युवक ने थाने में तहरीर देकर कारवाई की मांग की है। किरठल निवासी साहिल शनिवार की शाम अपने टयूशन पढ़ाने वाले शिक्षक के पास ईद की मुबारकबाद देने गया था। शिक्षक के घर से वापस आते समय गली में चार युवकों सोनू, गोलू, सागर, आमिर ने उसे रोक लिया और शराब पीने को कहने लगे। उसने शराब पीने से मना कर दिया। आरोप है कि इसके बाद दो युवकों ने उसके हाथ पकड़ लिए और दो युवक उसके मुंह में जबरदस्ती शराब डालने लगे। उसने मुंह में शराब डालने का विरोध किया, तो उन्होंने उसकी पिटाई करते हुए उसके सिर में शराब की बोतल से हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के आने पर सभी ...