लातेहार, मई 14 -- महुआडांड़ प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र में गुरुवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई है। जहां महिला द्वारा शराब पीकर घर लौटने पर पति की डांट-फटकार से आहत होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका की पहचान सुषांति नागेसिया (30 वर्ष), पति रंजुवा नागेसिया के रूप में हुई है। मृतिका अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई है। मृतिका के पति रंजुवा नागेसिया ने बताया कि गांव में शादी समारोह था, जिसमें उनकी पत्नी गई हुई थी। देर शाम जब वह घर लौटी तो उसने शराब पी रखी थी। इसे लेकर उन्होंने पत्नी को डांट-फटकार लगाई थी। पति के अनुसार, अगली सुबह वह घर से बाहर सूअरों को खाना देने गया था। कुछ देर बाद जब वह वापस लौटा तो देखा कि उसकी पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस ...