संभल, नवम्बर 9 -- थाना ऐंचौड़ा कंबोह क्षेत्र के गांव सकतपुर स्थित शराब की दुकान पर शनिवार को शराब के नशे में तीन युवकों के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। बलराम पुत्र दयाराम निवासी गांव दरियापुर बंद, राहुल पुत्र कलुआ और राजेश पुत्र इतवारी लाल निवासी गांव दारापुर, शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर आपस में उलझ गए। देखते ही देखते विवाद गाली-गलौज से बढ़कर हाथापाई में बदल गया। सूचना मिलते ही ऐंचौड़ा कंबोह पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाई। पुलिस ने तीनों के खिलाफ धारा 170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए चालान कर माननीय एसडीएम न्यायालय भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शराब के नशे में उपद्रव करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी ताकि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.