मुजफ्फर नगर, जून 13 -- बुढ़ाना के गांव कुरथल के जंगल में शुक्रवार दोपहर शराब पीते वक्त हुई कहासुनी में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ग्रामीणों व परिजनों ने हत्यारोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर मेरठ-करनाल हाईवे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुढ़ाना प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जाएगी। गांव कुरथल निवासी 27 वर्षीय अंकित उर्फ भूरा पुत्र मुनेश गांव के युवक के साथ जंगल में शराब पी रहा था। परिजनों के अनुसार किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। आरोपी ने अंकित पर हमला कर दिया और पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी। आरोपी ने गांव में आकर ग्रामीणों को बताया कि अंकित का एक्सीडेंट हो गया है और वह खेत में पड़ा है। परिजन व ग्रामीण अंकित को बुढ़ाना ...