संतकबीरनगर, अप्रैल 19 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। मेंहदावल में शनिवार की रात भट्ठी पर शराब पीने के दौरान दो गांव के लोगों के बीच विवाद हो गया। विवाद की सूचना पर गांव में पहुंची पुलिस की गाड़ी पर महिलाओं ने पथराव कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छह थानों की पुलिस दबिश दोनों गांवों में दबिश दे रही है। एसपी ने कहा उपद्रवियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मेंहदावल के सीओ सर्वदवन सिंह ने बताया कि मेंहदावल तिराहे के पास शनिवार की रात शराब पीने के दौरान तुलसीपुर-सई लंगड़ी के निषाद और नौदरी-सोनबरसा के यादव बिरादरी के बीच शराब पीने के दौरान विवाद हो गया। मारपीट की सूचना के बाद बखिरा की पुलिस तुलसीपुर गांव पहुंची। गांव में पहुंचने पर कुछ महिलाओं ने पुलिस के वाहन पर पथराव कर दिया। इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। इसके...