धनबाद, मार्च 6 -- धनबाद। सरायढेला में शराब पीने के लिए पांच हजार रुपए नहीं देने पर लड़कों ने कार्मिक नगर न्यू बैंक कॉलोनी निवासी कुंदन कुमार के साथ मारपीट की। घटना बुधवार की शाम 4.38 बजे की है। कुंदन अपने दोस्त अनुरंजन कुमार शर्मा उर्फ यश के साथ सरायढेला में था। इसी दौरान भोलू उर्फ अभिषेक सिंह और उसके चार-पांच दोस्तों ने मिल कर कुंदन को घेर कर और शराब पीने के लिए रुपए मांगे। नहीं देने पर लात, डंडे और घूसे से मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...