गाज़ियाबाद, अगस्त 20 -- लोनी, हरदीप श्रीवास्तव। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में ढाबे पर काम करने वाले कर्मचारी ने शराब पीने के बाद हुए विवाद में अधेड़ सहकर्मी की डंडे से पीट-पीट कर हत्या कर दी। वह 15 दिन पहले ही ढाबे पर काम करने आया था। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। रामपार्क कॉलोनी में रहने वाले रोहित चौधरी का गढ़ी कटैया गांव स्थित अंडरपास के पास ढाबा है। बिहार के मुजफ्फरपुर में शिवदाहा के मूलनिवासी 50 वर्षीय दिलीप परिवार के साथ रामपार्क में रहते थे। 15 दिन पहले ही वह ढाबे पर काम करने आए थे।

घटना का विवरण ढाबे पर नरेंद्र निवासी तिलहर, शाहजहांपुर पहले से काम कर रहा था। रोहित ने बताया कि बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे वह ढाबा बंद कर चले गये थे। दोनों कर्मचारी ढाबे में शराब पी रहे थे। शराब पीने के दौरान द...