वाराणसी, मार्च 22 -- रामनगर। रामनगर थाने की पुलिस ने सोमवार को एक महीने पहले पल्लेदार रिंकू कुमार की हुई हत्या का खुलासा किया है। हत्याकांड में शामिल मिर्जापुर निवासी त्रिलोकी उर्फ रिंकू यादव, चन्दन यादव, आशीष यादव और चेनारी (सासाराम, बिहार) के राकेश पांडेय को रामनगर के कटरिया फ्लाईओवर के पास से गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के दौरान विवाद हो गया थी, जिसके बाद रिंकू की हत्या कर दी थी। पुलिस ने बताया कि सासाराम का रिंकू के शहाबगंज थाना क्षेत्र में किराए पर रहता था। 15 फरवरी 2026 को उसकी लाश कटरिया में नाले में मिली थी। मृतक के पिता ने चार के खिलाफ केस दर्ज कराया गया था। सभी आरोपी रिंकू के साथ पल्लेदारी करते थे। आरोपियों ने बताया कि 11 फरवरी को रिंकू के साथ सभी शराब पी रहे थे। उसी दौरान किसी बात पर विवाद हो...