कटिहार, फरवरी 4 -- कटिहार, एक संवाददाता मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिया के समीप से पुलिस ने दो युवकों को शराब के नशे में गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष संतोष कुमार निराला ने बताया कि दोनों आरोपी शराब के नशे में थे और हंगामा कर रहे थे। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...