लखीसराय, फरवरी 7 -- सूर्यगढ़ा। माणिकपुर पुलिस ने शराब पीने वाले दो आरोपियों को शुक्रवार को गिरफ्तार करके लखीसराय जेल भेज दिया। खगड़िया जिले के मुफस्सिल थाना के संसार पोखर के मंटू सहनी तथा खांड़पर गांव के कन्हैया कुमार को एस आई मनोज कुमार ने थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के निर्देश पर गिरफ्तार किया था। प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...