सीवान, नवम्बर 10 -- सिसवन। थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार शराबी की पहचान बघौना गांव निवासी श्रीराम साह के पुत्र सुनील कुमार साह के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष टुनटुन कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी की मेडिकल जांच के बाद आगे की कार्रवाई करने के लिए सीवान न्यायालय भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...