शराब पीने के आरोप में चार युवकों को किया गया गिरफ्तार
किशनगंज, अप्रैल 5 -- किशनगंज। संवाददाता सदर थाना की पुलिस ने शुक्रवार की रात्रि शहर के मोतीबाग रोड से शराब पीने के आरोप में कार सवार चार युवकों को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए युवकों के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की धारा के तहत सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई है।सदर थाना की पुलिस रात्रि गश्ती में थी।तभी कुछ युवक कार से मोतीबाग सड़क से गुजर रहे थे।कार को रुकवाकर तलाशी ली गई। पुलिस को युवकों के शराब पीने की आशंका हुई है।आशंका होने पर कार पर सवार चारों युवकों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया।मेडिकल जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई।पकड़े गए युवकों को शनिवार को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.