शराब पीते वायरल वीडियो मामले में चौकीदार सस्पेंड
मुजफ्फरपुर, जुलाई 23 -- मुजफ्फरपुर/मीनापुर। रामपुरहरि थाने में तैनात चौकीदार राम विजय कुमार को एसएसपी ने निलंबित कर दिया। एसएसपी ने एसडीपीओ पूर्वी-एक अलय वत्स की रिपोर्ट पर कार्रवाई की है। वायरल वीडियो में चौकीदार के साथ दो अन्य लोग भी शराब पीते दिख रहे थे। वीडियो रामपुरहरि थाने के सामने स्थित एक होटल का बताया जा रहा था। जांच में पता चला कि वीडियो झारखंड का है और सात साल पुराना है। उस समय रामपुरहरि थाना नहीं बना था। बावजूद एसएसपी ने कड़ी कार्रवाई करते हुए चौकीदार को सस्पेंड कर दिया। एसएसपी ने कहा कि भले ही वीडियो पुराना हो, लेकिन एक सरकारी कर्मी का इस तरह शराब पीते हुए वीडियो सामने आना पुलिस की छवि पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। निलंबित चौकीदार राम विजय कुमार थाने में मुंशी की तरह काम करता था और इलाके में उसकी काफी धौंस थी। उसके व्यवहार को ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.