संवाददाता, जून 23 -- यूपी में बुलंदशहर के जहांगीराबाद में पार्टी के दौरान विवाद हुआ तो दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या से नाराज परिजनों ने सड़क पर शव रखकर हंगामा कर दिया। परिवार ने हत्यारोपी के एनकाउंटर की मांग उठाई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद परिवार ने शव का अंतिम संस्कार किया। रविवार देर रात शराब पार्टी के दौरान हुए विवाद में दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचने पर परिजनों ने अपनी मांगों को लेकर शव सड़क पर रखकर जाम लगा अंतिम संस्कार से इनकार कर दिया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मौहल्ला आहनग्रान निवासी मनीष सैनी (26 वर्ष) पुत्र कैलाश सैनी रविवार देर रात भैय्यापुर रोड पर अपने साथी शिवम सैनी की अन्य साथियों के साथ शर...