सीवान, जनवरी 28 -- नौतन, एक संवाददाता। स्थानीय पुलिस ने सोमवार की रात थाना क्षेत्र के महुआ भूसा गांव के समीप शराब के नशे में धूत एक शराबी द्वारा हंगामा मचाने के दौरान पकड़ा है। शराबी द्वारा हंगामा मचाने की सूचना लोगों ने पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शराबी को हिरासत में लेकर मेडिकल जांच जांच कराई। जांच के दौरान शराब पीने की पुष्टि हुई। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार शराबी महुआ भूसा गांव का राजदेव सिंह है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...