पूर्णिया, फरवरी 18 -- बैसा, एक संवाददाता। रौटा थानाक्षेत्र में शराब पीकर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। रौटा थाना के थानाध्यक्ष के. के. सौरभ ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि जमीरा डेंगा गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नशे की हालत में पाए गए व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान बदरुल इरफान के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आगे की प्रक्रिया जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...