अररिया, मार्च 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि कुर्साकांटा पुलिस ने सोमवार की रात्रि हरिरा वार्ड संख्या 5 में शराब पीकर हंगामा कर रहे पिता और पुत्र को हिरासत में लिया है। हिरासत में लिए गए दोनों पिता और पुत्र का मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने पुष्टि की है। थानेदार रोहित कुमार ने बताया कि हरिरा से एक व्यक्ति ने कॉल कर बताया कि पिता और पुत्र शराब पीकर आपस में हो हंगामा और गाली गलोज कर रहा है। सूचना के सत्यापन व आवश्यक कार्रवाई को लेकर बताए गए जगह पर पहुंचा तो देखा कि लोगों के भीड़ के बीच दो लोग काफी हंगामा कर रहा है। दोनों को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने पर डॉक्टर ने शराब पीने की पुष्टि की है। गिरफ्तार सूर्यानन्द महतो और उनके पुत्र राकेश कुमार महतो को हिरासत में लेकर अररिया भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.