भागलपुर, मार्च 14 --  अकबरनगर संवाददाता अकबरनगर थाना पुलिस ने शराब पीकर हंगामा कर रहे दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान सन्नी कुमार और नवीन कुमार, दोनों निवासी कसमाबाद के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया। वहीं थाना पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में श्रीरामपुर निवासी वारंटी दीपक यादव को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...