दरभंगा, अप्रैल 8 -- घनश्यामपुर। थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के तहत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसकी पहचान नवटोल पुनहद गांव निवासी सत्यनारायण साहु के रुप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की रात पुलिस गश्ती दल को सूचना मिली कि पुनहद गांव में एक व्यक्ति शराब के नशे में हंगामा कर रहा है। 380 लीटर विदेशी शराब की गई जब्तमनीगाछी। गुप्त सूचना पर सोमवार की रात मनीगाछी थाना क्षेत्र के पुतई गांव स्थित बौना गाछी में छापेमारी कर मनीगाछी पुलिस ने 379.980 लीटर विदेशी शराब जब्त किया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शराब के धंधेबाजों में शामिल पुतई गांव निवासी राम सेवक दास के पुत्र सत्यम दास,राम अवतार दास के पुत्र भोली दास एवं मिश्री मंडल के पुत्र संतोष मंडल द्वारा भारी मात्रा म...