कटिहार, मई 8 -- फलका। एक संवाददाता पोठिया पुलिस ने थाना क्षेत्र के डूमर चौक के समीप शराब के नशे में हंगामा कर रहे तीन शराबी को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शराब के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान के क्रम में सूचना मिली की डूमर चौक के समीप कुछ लोग शराब के नशे में हो हंगामा कर रहा है।सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंचकर हंगामा कर रहे तीन लोगों को पकड़ा गया। गिरफ्तार व्यक्ति के मुंह से शराब पीने जैसा गंध आ रहा था।सभी आरोपियों का ब्रेथ एनेलाइजर मशीन के पश्चात शराब पीने की पुष्टि हुई है।जिसके यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करने वाला तीन गिरफ्तार बाद सभी शराबी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...