कटिहार, मई 10 -- फलका।एक संवाददाता फलका थाना क्षेत्र के मध्य रहटा गांव से पुलिस ने एक शराबी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव ने बताया की गश्ती के दौरान सूचना मिली कि मध्य रहटा गांव में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। सत्यापन हेतु दलबल के साथ मौके पर पहुंच कर हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पकड़ा और पूछताछ किया गया। पूछताछ के दौरान उक्त व्यक्ति के मुंह से शराब पीने का गंध आ रहा था। जिसका ब्रेथ एनेलाइजर मशीन से जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...