शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
गया, जून 13 -- रौशनगंज थाना क्षेत्र के सिरसा गांव निवासी अभिषेक कुमार को शराब के नशे में हंगामा करना महंगा पड़ गया। शनिवार को वह शराब पीकर घर में अपने माता-पिता के साथ शोर-शराबा और हंगामा कर रहा था। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। जांच के दौरान उसके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष अनु राजा ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि शराबबंदी कानून के उल्लंघन के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर हंगामा करना पड़ा महंगा, युवक गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.