सीतामढ़ी, जनवरी 4 -- सीतामढ़ी। नगर थाना पुलिस ने शनिवार देर शाम थाना क्षेत्र के मिर्चाई पट्टी रिंग बांध के पास शराब पीकर हंगामा कर रहे पांच युवकों को गिरफ्तार किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस की गश्ती टीम ने सभी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रीगा थाना क्षेत्र के रेवासी निवासी दिलीप कुमार, डुमरा थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर निवासी गोलू कुमार, रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के खोपा निवासी रविरंजन कुमार, गाढ़ा थाना क्षेत्र के धनुषी निवासी सरोज कुमार तथा परसौनी थाना क्षेत्र के गिसारा निवासी दिपेश दिवाकर के रूप में की गई है। आरोपी शराब के नशे में हंगामा कर रहे थे, जिससे आसपास के लोगों को परेशानी हो रही थी। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई ...