जहानाबाद, मार्च 2 -- हुलासगंज, निज संवाददाता। पुलिस द्वारा रविवार की शाम लगभग 8 बजे के आसपास शराब पीकर उत्पाद मचाने के मामले में तीन शराबियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने योगेन्द्र पासवान, गोरे मांझी एवं लालू मांझी को तथा छत्रु बीघा गांव के पास थैले में अंग्रेजी शराब ले जा रहे एक बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बाइक सवार दीपक कुमार वर्मा जो नालंदा जिले के तेलहाडा बाजार का निवासी बताया गया है। इसके अलावा खुदौरी नदी पर से बिरेंद्र दास को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अरविंद किशोर ने बताया कि सभी को न्यायालय में भेजा जा रहा है। उन्होंने बताया गया कि दीपक कुमार वर्मा के बैग से साढ़े चार लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.