गोपालगंज, मई 6 -- विजयीपुर। स्थानीय थाने की पुलिस ने मंगलवार की देर शाम अलग-अलग स्थानों से शराब पीकर शोर-शराबा कर रहे चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गश्ती के दौरान पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक शराब के नशे में हंगामा कर रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस चारों को हिरासत में लेकर थाना लायी। जहां ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच की गई। जांच में शराब सेवन की पुष्टि होने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई। गिरफ्तार युवकों की पहचान थाना क्षेत्र के रूपछाप गांव निवासी अनुज गोस्वामी एवं अभिषेक प्रसाद, सरुपाई गांव के वशिष्ठ कुमार व लक्ष्मीपुर गांव के मनोहर राम के रूप में हुई है। पुलिस ने चारों आरोपितों को बुधवार को गोपालगंज न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...