एक संवाददाता, जून 6 -- बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर में एक दूल्हा नशे में धुत होकर शादी करने पहुंच गया। इससे शादी समारोह के दौरान जमकर हंगामा मच गया। दूल्हा जैसे ही मंडप पर बैठा, उसे नशे में देख दुल्हन भड़क गई। उसने ने तुरंत नशेड़ी युवक से शादी करने से इनकार कर दिया। इसके बाद शादी टूट गई और बाराती बिना दुल्हन के ही वहां से लौटने लगे। तभी लड़की वालों ने दूल्हे समेत कुछ अन्य लोगों को बंधक बना दिया। यह मामला जिले के कल्याणपुर गांव में बुधवार रात को हुआ। गांव के ही सुदेश्वर राम की बेटी की शादी थी। बारात सरायरंजन के झखरा गांव से आई थी। बुधवार को रात में धूमधाम से बाराती नाचते-गाते हुए दुल्हन के दरवाजे पर पहुंचे। वहां रस्म-रिवाज शुरू हुआ। दूल्हा और दुल्हन को मंडप पर लाया गया। तभी दूल्हा नशे में धुत होकर अजीब हरकतें करने लगा। इससे दुल्हन...