विकासनगर, अप्रैल 11 -- विकासनगर, कार्यालय संवाददाता। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत शुक्रवार रात को शराब पीकर वाहन चला रहे दो चालकों को गिरफ्तार किया। उनके वाहनों को भी सीज कर लिया गया। इसके साथ ही एक अन्य वाहन को भी सीज किया गया जबकि दस वाहनों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई। एसएसआई शिशुपाल सिंह राणा ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत कोतवाली पुलिस तेज गति, गलत दिशा में वाहनों का संचालन, ओवरलोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन, ड्रिंक एण्ड ड्राईव और निजी वाहनों पर लाल- नीली बत्ती लगाने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.