अल्मोड़ा, मई 25 -- गणेश जोशी, चौखुटिया। चौखुटिया में एक चालक को शराब पीकर वाहन दौड़ाना महंगा पड़ गया। प्रभारी कोतवाल अशोक कुमार के नेतृत्व में टीम जगह-जगह चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान कार चालक गौरव मेहरा निवासी जमराड़ छीतार चौखुटिया शराब के नशे में बिना सीट बेल्ट लगाए लापरवाही और खतरनाक तरीके से वाहन चलाते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चालक को गिरफ्तार कर लिया और कार सीज कर ली।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...