नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- नई दिल्ली। राजधानी में शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने शनिवार रात को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। तीन घंटे चले अभियान के दौरान सभी छह रेंज में एक साथ कार्रवाई कर 269 वाहन चालकों को नशे की हालत में गाड़ी चलाते हुए पकड़ा और उनका चालान किया गया। 38 वाहन जब्त किए। पकड़े गए वाहनों में दोपहिया, कार,भारी वाहन, हल्के मालवाहक वाहन और ऑटो रिक्शा शामिल हैं। ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों को लेकर जीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जा रही है। इससे नशे में वाहन चला रहे व्यक्ति को ही नहीं दूसरों के साथ दुर्घटना का खतरा बना रहता है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने पर 269 का चालान, 38 जब्त इस वर्ष एक जनवरी से अब तक 7478 चालकों पर कार्रवाई की जा चुकी है, जिनमें से 6844 चालकों के चालान गए और 634 वाहन...