देहरादून, जनवरी 28 -- श्रीनगर। शराब पीकर वाहन चला रहे एक चालक के खिलाफ नगर पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने चालक का चालान करने के साथ ही वाहन को सीज किया है। अपर उपनिरीक्षक वीरेन्द्र बृज्वाल ने बताया कि बाजार चौकी बस अड्डा क्षेत्र में एक चालक द्वारा अनियंत्रित तरीके से वाहन चलाया जा रहा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने वाहन को रोककर जांच की, जिसमें चालक के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। पुलिस ने चालक राजकुमार पुत्र सोहन सिंह निवासी देवगड़ी घडियालधार कीर्तिनगर,टिहरी को गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.