पिथौरागढ़, जनवरी 7 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो व्यक्तियो को पकड़ा है। थानाध्यक्ष थल प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक बालादत्त जोशी नशे की हालत में मिला। इधर थानाध्यक्ष संजय जोशी के नेतृत्व में चलाये अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक रवि कुमार नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...