पिथौरागढ़, फरवरी 23 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर दो लोगों को पकड़ा है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थानाध्यक्ष थल प्रकाश पांडे के नेतृत्व में चलाएं अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक नवल आर्या नशे की हालत में मिला। इधर थानाध्यक्ष डीडीहाट संजय जोशी के नेतृत्व में चलाएं अभियान के दौरान पुलिस को वाहन चालक निरंजन सामंत नशे की हालत में मिला। पुलिस ने दोनों व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...