पिथौरागढ़, अप्रैल 27 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाने पर दो लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने जनपद में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को वाहन चालक हिमांशु रावत नशे की हालत में मिला। वही डीडीहाट पुलिस को चेकिंग के दौरान वाहन चालक सचिन कुमार नशे की हालत में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...