नोएडा, जनवरी 30 -- नोएडा, प्रमुख संवाददाता। यातायात पुलिस ने गुरुवार रात शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान 25 चालक शराब पीकर वाहन चलाते मिले। पुलिस ने उनके चालान किए। इसके अलावा अन्य नियमों का उल्लंघन करने पर 6,334 वाहनों के चालान किए गए। डीसीपी यातायात मनीषा सिंह ने बताया कि हेलमेट न पहनने पर 2,468, प्रदूषण प्रमाणपत्र नहीं होने पर 43, बीमा नहीं कराने पर 76 वाहनों के चालान किए गए। तेज गति से वाहन चलाने पर 291 वाहनों के चालान किए गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...