पिथौरागढ़, अप्रैल 19 -- पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर चार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ, धारचूला व झूलाघाट पुलिस ने अपने-अपने थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान धारचूला पुलिस को वाहन चालक दीपक चंद, पिथौरागढ़ पुलिस को जगत राम व सुमित और झूलाघाट पुलिस को सतीश पांडे नशे के हालात में मिला। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...