पिथौरागढ़, अप्रैल 21 -- संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने पर कार्रवाई की है। मंगलवार को पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को आठ व्यक्ति शराब के नशे में वाहन चलाते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...