शराब पीकर वाहन चलाते मिले 14 चालक
फिरोजाबाद, जुलाई 27 -- अपर पुलिस महानिदेशक यातायात एवं सड़क सुरक्षा उप्र द्वारा दो दिवसीय विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। इसी क्रम में रविवार रात यातायात पुलिस, परिवहन विभाग एवं स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने टोल प्लाजा टूंडला, गुराऊं के निकट ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर मशीन की सहायता से दोनों टोल प्लाजा पर 135 वाहनों एवं चालकों की जांच की गई। शराब के प्रभाव में वाहन चलाने वाले 14 चालकों के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव एवं 16 वाहन चालकों के विरुद्ध स्टंटबाजी, मोडिफाइट साइलेंसर से संबंधित कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने आमजन से यातायात नियमों का पालन करने एवं शराब पीकर वाहन न चलाने की अपील की है। यह भी पढ़ें- Basti News: ब्रेथ एनलाइजर से की जांच, तीन सवारी पर की सख्ती
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.