देवघर, मार्च 3 -- देवघर, प्रतिनिधि। सड़क सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यातायात थाना पुलिस ने सोमवार को शराब पीकर बाइक चलाने वाले पांच युवकों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में पेश करने के बाद जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया। यातायात थाना प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर रिखिया थाना क्षेत्र के लीला मंदिर आश्रम के समीप एवं कुंडा मोड़ के पास वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान संदिग्ध स्थिति में बाइक चला रहे चालकों को रोककर जांच की गई। ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर पांचों बाइक चालकों के शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई। इसके बाद सभी को हिरासत में लेकर सदर अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों द्वारा मेडिकल जांच कराई गई। मेडिकल रिपोर्ट में शराब सेवन की पुष्टि होने पर पुलिस ने आवश्यक का...