सिमडेगा, फरवरी 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह एवं एसपी श्रीकांत एस खोटरे की संयुक्त अध्यक्षता में होली त्योहारो को लेकर जिला स्तरीय शांति समिति की बैठक हुई। समाहरणालय सभाकक्ष में आयोजित शांति समिति की बैठक में होली पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया। बताया गया कि सिमडेगा में दो मार्च को देर रात में होलिका दहन और चार मार्च को रंगों भरी होली मनाया जाएगा। उन्होंने आपसी प्रेम और भाईचारे के माहौल में पर्व मनाने का निर्णय लिया। उन्होंने शराब पीकर वाहन का परिचालन करने वालो पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही। डीसी ने जलाशयों एवं नदी के समीप गोताखोरों की टीम को प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। उन्होने स्टैटिक मजिस्ट्रेट का प्रतिनियुक्त करने का निर्देश दिया। स्वास्थ्य केन्द्र, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.