आजमगढ़, अप्रैल 7 -- आजमगढ़, संवाददाता। सिधारी थाना क्षेत्र के एक मस्जिद में शराब पीकर बोतल फेक कर धार्मिक उन्मांद उत्पन्न करने का प्रयास करने वाले युवक को मंगलवार की सुबह पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार की रात करीब 10 बजे खैरातपुर निवासी विक्रांत सिंह ने शराब पी और नशा की हालत में खाली बोतल को पास के एक मस्जिद में फेक दिया। जानकारी होने पर दूसरे पक्ष के लोग आ गए थे। पुलिस ने मामले को किसी तरह से शांत कराया था। पुलिस आरोपी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। मंगलवार को सिधारी थाना की पुलिस ने आरोपी विक्रांत सिंह पुत्र अशोक कुमार सिंह निवासी खैरातपुर थाना सिधारी को उसके गांव के पास से गिरफ्तार कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.