शराब पीकर भारी वाहन चलाने वाले 3 चालकों पर लगा जुर्माना
चतरा, मई 19 -- सिमरिया, निज प्रतिनिधि। सिमरिया पुलिस ने क्षेत्र में सड़क सुरक्षा को लेकर एक बड़ा अभियान चलाया है। सोमवार की शाम कर्बला मैदान के समीप पुलिस द्वारा सघन भारी वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। जांच के दौरान तीन भारी वाहनों के चालक शराब के नशे में धुत होकर गाड़ी चलाते हुए पकड़े गए। पकड़े गए वाहनों में जेएच02बीआर1760, जेएच02बी 2659 और जेएच02बीजेड 2659 शामिल हैं। इस लापरवाही पर सिमरिया थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी को प्रतिवेदन भेजा। थाना प्रभारी के आवेदन पर कड़ा रुख अपनाते हुए डीटीओ महेश्वरी प्रसाद यादव ने नियमों का उल्लंघन करने वाले तीनों चालकों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। यह भी पढ़ें- शराब पीकर वाहन चलाने वालों की चेकिंग, 5143 का चालान इसके साथ ही दुर्घटनाओं को रोकने के लि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.