हाथरस, अप्रैल 21 -- कोतवाली हाथरस जंक्शन के गांव नगला इमलिया में दो पक्षों में जमकर मारपीट व पथराव हुआ। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस अब वायरल वीडियो के जरिए मामले की छानबीन कर रही है। हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के नगला इमलिया गांव में सोमवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। इस घटना में कई लोग घायल हो गए, जिनमें महिलाएं भी शामिल थीं। घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। जानकारी के अनुसार, विवाद तब शुरू हुआ जब कुछ लोग एक घर के बाहर शराब पीकर गाली-गलौज कर रहे थे। दूसरे पक्ष ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में झड़प हो गई। शुरुआत में मारपीट हुई, जो जल्द ही पथराव में बदल गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में कुल चार लोगों को चोटें आई हैं। कुछ लोगों ने इस झगड़े की सूचना पुलिस को भी दे दी। घट...