गढ़वा, अप्रैल 10 -- केतार, प्रतिनिधि। प्रखंड कार्यालय में गुरुवार दोपहर कार्यालय अवधि में शराब पीकर ग्रामीणों और पदाधिकारी से दुर्व्यवहार करने वाले कर्मियों, राजस्व उपनिरीक्षक राजेश कुमार, जनसेवक नीरज कुमार सिंह और अनुसेवक जितेंद्र उरांव की मेडिकल जांच की गई। जांच में उनके द्वारा शराब सेवन की पुष्टि हुई। उसके बाद सीओ सह बीडीओ प्रशांत कुमार ने उपायुक्त को पत्र प्रेषित कर कार्रवाई करने की अनुशंसा की है। साथ ही पत्र की प्रतिलिपि अनुमंडल पदाधिकारीर श्रीबंशीधर नगर और उप विकास आयुक्त को भी भेज दी गई है। बीडीओ ने उपायुक्त को लिखे गए पत्र में बताया है कि इन लोगों के द्वारा प्रखंड कार्यालय में कार्य कराने आए ग्रामीण छाताकुंड गांव निवासी रवि कुमार गुप्ता के साथ गाली गलौज और दुर्व्यवहार किया गया। उसकी लिखित शिकायत रवि कुमार गुप्ता ने प्रखंड कार्यालय ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.