जमशेदपुर, जून 7 -- शहर में सड़क दुर्घटनाओं का एक बड़ा कारण शराब पीकर वाहन चलाना बनता जा रहा है। ट्रैफिक पुलिस और परिवहन विभाग की लगातार कार्रवाई के बावजूद नशे में ड्राइविंग के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। हाल के आंकड़े बताते हैं कि सड़क हादसों में बड़ी संख्या ऐसे चालकों की है, जिनके शराब के नशे में होने की पुष्टि हुई है। ट्रैफिक विभाग की समीक्षा में सामने आया है कि एक साल में दुर्घटना के 67 मामलों में 33 मामलों में शराब एक प्रमुख कारण के रूप में सामने आई। वहीं, दुर्घटनाओं में घायल हुए 187 लोगों में से 98 मामलों में चालक या संबंधित व्यक्ति के शराब के प्रभाव में होने की बात सामने आई है। ये आंकड़े संकेत करते हैं कि हर दूसरी दुर्घटना नशे से जुड़ी है। जांच में यह भी पाया गया कि देर रात बार, होटल, रेस्टोरेंट और पार्टी स्थलों से निकलने ...