लखनऊ, मई 2 -- लखनऊ,संवाददाता। दुबग्गा में शुक्रवार देर रात शराब पीकर घर आए युवक को मां ने डांटा तो उसने फांसी लगा ली। फरीदीपुर गांव निवासी मजदूर सलीम का इकलौता बेटा सलमान(24) ई-रिक्शा चलाता था। पिता ने बताया कि सलमान शराब पीने का लती था। परिवार के लोग शराब न पीने के लिए सलमान को बहुत समझाते थे लेकिन वह नहीं मनाता था। शुक्रवार रात सलमान घर पर शराब पीकर आया। इस बात पर सलमान की मां जरीना ने उसे डांट दिया। उस वक्त तो सलमान तो वहां से अपने कमरे में चला गया। शनिवार सुबह मां की आंख खुली और सलमान के कमरे में झाड़ू लगाने गई तो जरीना ने देखा कि सलमान ने रस्सी के सहारे टीन शेड में लोहे के पाइप से लटक रहा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...