कौशाम्बी, मई 10 -- परिवहन आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार शनिवार शाम परिवहन विभाग और यातायात पुलिस ने सिहोरी टोल प्लाजा पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान एआरटीओ ने लोगों को रोक-रोककर शराब पीकर गाड़ी न चलाने की सलाह दी। वहीं यातायात पुलिस ने शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले दो लोगों के विरुद्ध कार्रवाई भी की। जिले में शाम होते ही शराब पीकर गाड़ी चलाने का प्रचलन हो गया है। इसके चलते सड़कों पर हादसे भी बढ़ रहे हैं। मामले में शासन के गंभीर होने के बाद परिवहन आयुक्त और जिलाधिकारी ने चेकिंग अभियान चलाने का निर्देश दिया है। यह भी पढ़ें- लालानगर टोल प्लाजा पर चला सघन चेकिंग अभियान अधिकारीद्वय के निर्देशों के अनुपालन में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तारकेश्वर मल्ल व टीआई दिनेश सिंह ने कोखराज टोल प्लाजा पर नशे की हालत मे...