मुरादाबाद, जून 15 -- मझोला थाना क्षेत्र में शराब पीकर गाली देने से मना करने पर पड़ोसी ने अपने परिवार वालों के साथ मिलकर युवक पर हमला कर दिया। आरोपियों ने मारपीट कर युवक को घायल कर दिया। शिकायत पर पुलिस ने दंपति और उनके बेटे समेत सात नामजद आरोपियों पर केस दर्ज किया है। थाना मझोला के सेक्टर 13 एक ब्लॉक निवासी पारस दिवाकर ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोस में सोनू का परिवार रहता है। पारस के अनुसार बीती रात पड़ोसी सोनू और उसके लड़के उसका नाम लेकर गाली दे रहे थे। विरोध करने पर आरोपी सोनू, उसका बेटा आदि, पत्नी मंजू, मुकेश और उसके बेटे तरुण, तरुण व बेटी मोनी आदि रात 12:15 बजे जबरन दरवाजा तोड़कर घर में घुस आए। यह भी पढ़ें- घर के सामने मिट्टी गिराने को लेकर विवाद, दंपति पर हमला आरोपियों ने पारस को मारपीट कर घायल कर दिया। चीखपुकार मचने पर आसपास...